spot_img
Homeमुंबईमोनो डार्लिंग को ५ हजार यात्रियों ने कहा गुड बाय

मोनो डार्लिंग को ५ हजार यात्रियों ने कहा गुड बाय

मुंबई (सं. भा.) 10 महीने तक ठप रहने के बाद शुरू हुई मोनो रेल सेवा मुंबईकरों को पसंद नहीं आ रही है. आलम यह है कि दुर्घटना से पहले मोनो से रोजाना करीबन 15 हजार यात्री सफर करते थे यह संख्या अब घट कर 10 हजार तक पहुंच गई है यानी लगभग ५ हजार यात्रियों ने मोनो डार्लिंग को गुड बाय कह दिया है

यात्रियों की संख्या घटने के बाद मोनो रेल के संचालन को लेकर एमएमआरडीए की परेशानी और बढ़ गई है. पहले से ही घाटे में चल रही मोनो के 5 हजार यात्री कम होने की वजह से प्रशासन के सामने एक और आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है. 9 नवंबर 2017 को शॉर्ट सर्किट की वजह से मोनो रेल के 2 डिब्बे जलकर ख़ाक हो गए थे.

म्हैसूर कॉलोनी स्टेशन पर खड़ी गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता लगाने व भविष्य में ऐसी घटना रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने तक एमएमआरडीए ने मोनो सेवा को बंद करने का निर्णय लिया था. नवंबर महीने से ठप्प पड़ी मोनो सेवा को 1 सितंबर से दोबारा शुरू किया गया था, लेकिन सेवा शुरू करने के बाद भी मोनो की परेशानी कम नहीं हो रही है. चेंबूर से वडाला मार्ग पर यात्रियों की संख्या शुरुआत से ही कम थी. एमएमआरडीए को इस मार्ग पर मोनो चलाने के लिए लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके साथ ही जहां पहले मोनो रेल के एक ट्रिप के लिए 4600 रुपये खर्च करने पड़ते थे तो वही अब एक ट्रिप के लिए एमएमआरडीए को 10600 रुपए खर्च करने पड़ रहे है.

5000 यात्री घटे

एमएमआरडीए प्रवक्ता दिलीप कवठकर के अनुसार दोनों चरणों की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. गौरतलब है डिब्बे चलने के बाद पहले चरण के तहत चेंबूर से वडाला के बीच मोनो रेल चलाई जा रही है. जबकि वडाला से जैकब सर्कल के बीच सेवा 7 से 8 महीने बाद शुरू करने की योजना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com