spot_img
Homeमुंबई२०२२ तक गरीबो को मिलेगा घर पीएमएवाई योजना की महाराष्ट्र में...

२०२२ तक गरीबो को मिलेगा घर पीएमएवाई योजना की महाराष्ट्र में बढ़ेगी रफ्तार

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ( पीएमएवाई को रफ्तार देने की तैयारी राज्य सरकार ने कर ली है. राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संयुक्त भागीदारी नीति को मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और कम आय वर्ग (एलआईजी) के लिए घरों के निर्माण की प्रक्रिया को गति मिलेगी.

गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2022 तक राज्य में 19 लाख 40 हजार घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. संयुक्त भागीदारी नीति को मंजूरी मिलने के बाद निजी जमीन पर पीएमएवाई के घर बनाने का रास्ता साफ हो गया है. मेहता ने अनुसार निजी जमीन पर म्हाडा के साथ मिल कर घर तैयार किए जाएंगे. परियोजना की डिजाइन, जरूरी निर्माणकार्य, ढांचागत सुविधा, मंजुरी के लिए लगनेवाले निकाय संस्थाओं के शुल्क, परियोजना प्रबंधन, मार्केटिंग और अन्य प्रशासनिक खर्च का वहन म्हाडा करेगी.

382 शहरों में बनेगें घर

पीएमएवाई योजना के तहत महाराष्ट्र के 382 शहरों में सस्ते मकान तैयार किए जाएंगे. मेहता के मुताबिक मुंबई, पुणे, नाशिक, औरंगाबाद और नागपुर व सिडको, एमएसआरडीसी क्षेत्र में भी परियोजना के तहत काम किया जाएगा. घर का वितरण लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. घरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 35 फीसदी राशि जमीन मालिक को दी जाएगी. जबकि 65 प्रतिशत राशि म्हाडा लेगी. योजना के तहत सरकारी शुल्क में 50 प्रतिशत छूट होगी. पात्र लाभार्थियों के पहले दस्ते के लिए केवल एक हजार रुपए स्टैम्प ड्यूटी देनी होगी. साथ ही योजना को गति देने क्ले लिए पात्र आवास परियोजनाओं को विकास शुल्क में छूट दी जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com