मुंबई (संवाददाता)। म्हाडा के ८१९ घरों को अपने नाम करने के लिए ४२ हजार ८२ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, ८१९ घरों की लॉटरी में शामिल होने के लिए लोग २२ अक्टूबर रात १२ बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं, आवेदन पक्रिया पूरी होने के बाद १० नवंबर को म्हाडा की लॉटरी निकलेगी।
म्हाडा ने अत्यल्प उत्पन्न वर्ग के लिए प्रतीक्षा नगर, मानखुर्द चांदिवली, मागाठाणे, बोरीवली में ८ घर बनाए हैं, जबकि अल्प श्रेणी के लिए १९२ घर, मध्यम वर्ग के लिए २८१ और उच्च आय श्रेणी के लिए ३३८ बनाए हैं। म्हाडा के घरों के लिए आवेदन करनें वालों को १७ सितंबर से २५ अक्टूबर तक डीडी जमा करना अनिवार्य है।
म्हाडा के घरों के लिए आवेदन करने वालों को २५ अक्टूबर तक बैंक डीडी जमा करना अनिवार्य है म्हाडा ने पहली बार एनईएफटी और आरटीजीएस से भी पैसा स्वीकारने की घोषणा की है, लोग २३ अख़टूबर रात १२ बजे एक एनईएफटी व आरटीजीएस के माध्यम से पैसा जमा कर सकते हैं, इसी के साथ डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के जरिए से भी २४ अक्टूबर तक पैसे जमा करवाए जा सकते हैं।


