spot_img
Homeउत्तर प्रदेशरुदौली के तहसीलदार की पत्नी दुर्घटना में घायल

रुदौली के तहसीलदार की पत्नी दुर्घटना में घायल

उन्नाव (सं. भा.) : लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में फैजाबाद के रुदौली के तहसीलदार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चालक किसी तरह उन्हें जिला अस्पताल लाया, जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। उधर सूचना मिलते ही राजस्व अमला जिला अस्पताल में डटा रहा।

तहसीलदार शिवप्रसाद यादव की पत्नी विभा (32) शनिवार को दवा लेने कानपुर गई थी। रात 10 बजे करीब वापस लौटते समय गदनखेड़ा चौराहा के पास ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में विभा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार सदर शशि¨वद द्विवेदी, लेखपाल सुनील, फूलचंद्र और केके शुक्ल समेत अन्य राजस्व अमला अस्पताल पहुंचा और समुचित इलाज की व्यवस्था कराई। डॉक्टर ने सिर में चोट के अंदेशे पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com