spot_img
Homeमुंबईदुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वसई में लगेगा नया सिग्नल सिस्टम

दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वसई में लगेगा नया सिग्नल सिस्टम

वसई (सं. भा.) : सिगनल सिस्टम अगर ठीक न हो तो लोग भी बेतरतीबी से गाड़ियाँ चलाने से बाज नही आते। ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों वसई का है। वाहनों की बढ़ती संख्या और बेतरतीबी से गाड़ी चलाने के चलते सड़क दुर्घटना, यातायात जाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन  समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शहर में अब कई और स्थानों पर नए सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके लिए यातायात विभाग ने मनपा को प्रस्ताव दिया है।

वसई-विरार शहर में कई स्थानों पर सड़क खराब है तो कई जगहों पर सिग्नल न होने से वाहन चालक तेजरफ्तार वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। दूसरी ओर अक्सर एक साथ गाड़ियों के आ जाने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। यातायात व्यवस्था सुचारू  रूप से चलाने के लिए शहर में फिलहाल महज 21 स्थानों पर ही सिग्नल सिस्टम लगाया गया है। कुछ स्थानों पर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए ब्लिंकर्स भी आवश्यक है। विरार, यातायात शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादाराम कारंडे ने बताया कि यातायात पुलिस शहर के अधिक भीड़ वाले 11 स्थानों पर नए सिग्नल सिस्टम लगाने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com