spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवेल्डिग की चिंगारी से घर में लगी आग

वेल्डिग की चिंगारी से घर में लगी आग

बिछिया (सं. भा.) : प्राथमिक विद्यालय के खिड़की दरवाजों में प्रधान द्वारा वेल्डिंग करवाना एक घर को महंगा पड़ गया। वेल्डिग की चिगारी से लगी आग में पूरा घर जलकर खाक हो गया। मकान के साथ-साथ पांच दुधारू मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के बाद प्रधान मौके से फरार हो गया।

माखी थाना अंतर्गत रूपऊ के मजरे मर्दन खेड़ा निवासी 48 वर्षीय अमृतलाल पुत्र कल्लू के घर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। पीड़ित अमृत लाल के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय के खिड़की और दरवाजे की ग्राम प्रधान मुन्ना खान वेल्डिग करवा रहे थे। इसी दौरान उठी चिगारी पहले रुपऊ के जीतलाल धानुक के सूखे खेत में गिरी गिरी, जिससे आग लग गई। इसके बाद चिगारी उड़कर उनके घर पर गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बढ़ती देखकर प्रधान मौके से भाग गए। वहीं अमृतलाल ने घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव के अंदर बने दूसरे मकान में थे। मौके पर पहुंची दमकल ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाय। पीड़ित अमृतलाल ने बताया कि आग लगने से अनाज, भूसा, मवेशी सब जलकर खाक हो गए और आधा मकान भी जमींदोज हो गया। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग से कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com