spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीएम के जनसभा स्थल का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सीएम के जनसभा स्थल का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

भोगनीपुर (सं. भा.) : पुखरायां में मंगलवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा के लिए चिह्नित बैलाही बाजार स्थल का डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाकचौबंद बनाने के निर्देश दिए।

पुखरायां में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए बैलाही बाजार स्थल चिह्नित किया गया है। रविवार को डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी राधेश्याम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचे और हेलीपैड, मंच तथा जनता के बैठने वाले स्थान को चिह्नित करने के बाद व्यवस्थाएं तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके सक्सेना को देखरेख में हेलीपैड व मंच बनवाने की हिदायत दी। डीएम ने नगर पालिका परिषद पुखरायां के ईओ रामअचल कुरील को जनसभा स्थल की सफाई कराने तथा पानी का छिड़काव कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही आरएसजीयू डिग्री कालेज पुखरायां में मुख्यमंत्री के लिए सेफ हाउस बनवाने के लिए स्थान को जांचा। एसपी राधेश्याम ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंच के आगे टी बनवाने तथा बैरीकेटिग कराकर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विधायक विनोद कटियार, जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री,योगेंद्र द्विवेदी रामू, वंशलाल कटियार, संदीप कटियार आदि से भी जनसभा स्थल के बावत विचार-विमर्श किया। इस दौरान एसडीएम राजीव राज, सीओ राजाराम चौधरी, महाविद्यालय प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com