मुंबई (सं. भा.) कांदिवली पश्चिम के समतानगर में बने उत्तर मुंबई साइबर सेल के अधिकारियों की तत्परता से एमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक महिला से किए गए चीटिंग के मामले को सुलझाते हुए उसे 2लाख रुपए वापस दिलाने में सफल रही। दरअसल स्वेता भूपेंद्र दलाल (30) ने ऐमजॉन के ऑन लाइन शॉपिंग के जरिए टॉप खरीदा था। टॉप आने के बाद साइज में छोटी निकली। तब स्वेता एक्सचेंज करने के लिए एमोजन की ऑन लाइन वेब साइट पर दिए गए टोल फ्री नम्बर पर कॉल किया। वहां कॉल रिसीव करने वाले ने उन्हें बताया कि यहां से एक्सचेंज नही होगा आपको दूसरा नंबर देता हूं । टोलफ्री नंबर को रिसीव करने वाले ने स्वेता को 07866958626 नंबर पर फोन करने के लिए कहा। उक्त नंबर पर कॉल किया तो वहां से बताया गया कि राहुल नामक रीजनल मैनेजर का नंबर देता हूं, वह आप के टॉप को एक्सचेंज कर देंगे. स्वेता ने राहुल को फोन किया।
उसने स्वेता को भरोसा दिलाया कि उसका टॉप जल्द से जल्द बदल दिया जाएगा। साथ ही राहुल ने स्वेता से पूछा कि आप गूगल पे या फोन पे यूज़ करती हैं । स्वेता को शक हुए तो राहुल ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमें ओटीपी नंबर नही चाहिए आप सिर्फ अपने एकाउंट के लास्ट के 4 डिजिट दे दीजिए । स्वेता ने एकाउंट का लास्ट 4 डिजिट राहुल को दे दिया। उसे अपने इस भुल का एहसास दूसरे दिन तब हुआ जब उसके मोबाइल पर उसके बैंक एकाउंट से पहली बार 24 हजार 999 रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। इसी प्रकार स्वेता को दिन भर में ऐसे कुल 4 बार मैसेज आए और उसके एकाउंट से करीब 1 लाख रुपए निकाल लिया गया। स्वेता ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल किए पर सामने से उसे कोई जवाब नही मिला। दूसरे दिन फिर उसके एकाउंट से एक लाख रुपए कट गया. हैरान परेशान स्वेता ने तब ऐमजॉन के राहुल को कॉल किया तो उसने बताया कि आपका पैसा मिल जाएगा हमारी टीम ने कुछ चोरों को पकड़ा है। स्वेता को दाल में काला नजर आया तो उसने उत्तर विभाग साइबर सेल में लिखित शिकायत दी. साइबर सेल की सीनियर पीआई सरला वसावे की टीम में शामिल एपीआई मीना बकाल , पीएसआई संदीप सेवाले, पुलिस कांस्टेबल हितेश सुर्यवंसी
ने तुरंत कार्यवाई करते हुए सबसे पहले बैंक को तत्काल पैसे सीज करने के आदेश दिए गए. बैंक ने एकाउंट को सीज कर वहां जमा 2 लाख रुपये रिफंड कर दिया.


