मुंबई (सं. भा.)। 23 मई: उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने मौजूदा वक्त में रक्त की कमी को देखते हुए अप्रैल महीने में 5,000 यूनिट रक्त एकत्र करने का फैसला किया था। मई माह तक 5000 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया जा चुका है और यह रक्तदान शिविर का सिलसिला अभी भी जारी है।
सांसद गोपाल शेट्टी ने रविवार को दत्तानी नगर बोरीवली पश्चिम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
इस समय गोपाल शेट्टी ने रक्तदान करने वाले को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के हिमांशु ठक्कर ने सांसद गोपाल शेट्टी का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद गोपाल शेट्टी, हिमांशु ठक्कर, पार्षद प्रवीण भाई शाह, निखिल व्यास, एडविन जी, राजेश भट्ट और पर्ल फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।


