spot_img
Homeउत्तर प्रदेशऔद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़को से बड़ी परेशानी

औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़को से बड़ी परेशानी

फतेहपुर (सं.भा.)। औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल परिवहन व्यवस्था से उद्यमी परेशान हैं। उद्यमियों की इस समस्या पर शासन गौर नहीं कर रहा है। टूटी सड़कें व जलभराव की समस्या यहां की बदहाली की कहानी कह रही हैं।
सरकार भले ही उद्यमियों को सुविधाएं देने की बात करती हो, पर यहां चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र की टूटी सड़कें, नालियों में भरा गंदा पानी उपेक्षा की ओर ध्यान खींचता है। 60 से अधिक औद्योगिक इकाइयां यहां पर स्थापित हैं। इसमें आधे से अधिक बंद पड़ी हैं। किसी भी औद्योगिक इकाई तक पहुंचने के लिए अब सड़क ही नहीं बची है। सड़क के बोल्डर उखड़ चुके हैं। कहीं-कहीं पर तो सड़क तालाब बन चुकी है। बड़े गड्ढों में औद्योगिक इकाइयों का गंदा पानी भर रहा है। चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़क का निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था ने 600 मीटर तक मार्च माह में गिट्टी बिछा दी। अब दस माह बीतने के बाद ही सड़क में वैसे ही गिट्टी पड़ी है। जिससे इस गिट्टी पर चलना मुश्किल हो रहा है। उद्यमियों ने उद्योग बंधु की बैठक में कई बार इस समस्या को उठाया। पर कार्यदाई संस्था के कान में जूं तक नहीं रेंगी।
ठेकेदार का भुगतान रुका : जेई
बिंदकी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा में सड़क बनाने का काम भदोही विकास प्राधिकरण को मिला है। 600 मीटर सड़क निर्माण के लिए 35 लाख रुपए की शासन ने स्वीकृति दी थी। डीएम ने जो भी निर्माण हुआ उसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। निर्माण करा रहे ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com