spot_img
Homeमुंबईमहिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाया दमखम, बाइक रैली मे शामिल हुई...

महिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाया दमखम, बाइक रैली मे शामिल हुई २०० महिलाएं

मुंबई (सं. भा.)। आज महिलाए किसी भी क्षेत्र मे पुरुषों से कम नही है। इसी बात को शाबित करने के लिए महिला दिवस पर निकाली गई बाइक रैली मे बड़ी संख्या मे महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया। कृतवी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस पर बाइक रैली का आयोजन किया गया। कांदिवली पश्चिम में विश्व महिला दिवस पर हुई बाइक रैली में २०० से अधिक महिलाओं ने शामिल होकर समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने का कार्य किया। इस रैली की आयोजक ट्रस्ट की अध्यथा पूर्णिता राम पंडागले द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं का स्वागत किया गया।

कांदिवली (प.) के महावीर नगर से शुरु हुई यह रैली गोरेगांव एमटीएनएल से होकर ओबेराय माल से होते हुए ठाकुर विलेज कांदिवली (पूर्व) में समाप्त हुई। कार्यक्रम में महिला बाडी बिल्डर्स ने अफनी मशल्स कला का प्रदर्शन किया। आदिवासी लड़कियों ने अपना परम्परागत नृत्य पेश कर समाज को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कृतवी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष पूर्णिता राम पडागके ने बताया कि महिलाओंको समाज में बराबरी का अधिकार दिलवाने हेतु उनकी ट्रस्ट हमेशा संघर्स करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com