मुंबई ( सं. भा.) कोरोना के दूसरी लहर जहा उतार पर है वही तीसरी लहर की भी संभावना जताई जा रही है ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है मुंबई मनपा ने इसके लिए विशेष नीति तैयार की है ताकि अगले दो महीने में वो अपने लक्ष को प्राप्त कर सके बहरहाल इन दिनों प्रति दिन ७५००० लोगों को टिका लगाया जा रहा है. कोरोना को मात देने के लिए मनपा ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया को पूरी रफ्तार दी है। मुंबई में रोजाना ७५ हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। मुंबईभर में ३७५ वैक्सीनेशन सेंटर पर रोजाना १,१२,०४४ लोगों को वैक्सीन की खुराक देने की क्षमता के साथ मनपा आगे बढ़ रही है। अब तक मुंबई में कुल ४३,२६, ४२७ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। यदि मनपा ने इसी रफ्तार से वैक्सीनेशन जारी रखा तो अगले दो महीने में लगभग सभी मुंबईकारों को वैक्सीन की खुराक देने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मनपा ने रोजाना एक लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक देने का लक्ष्य रखा है। मनपा धीरे-धीरे अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। पिछले कुछ दिनों में मनपा ने वैक्सीनेशन सेंटर्स को भी बढ़ाया है। मनपा सेंटर्स पर ३०, १३२ तो राज्य सरकार के अस्पतालों में २,८४० और निजी सेंटर्स पर ६९,०३२ लोगों को एक दिन में वैक्सीन दे जा सकती है। कुल मिलाकर १, १२,०४४ लोगों को एक दिन में वैक्सीन देने की क्षमता मनपा ने तैयार की है। कोवैक्सीन की खुराक केंद्र से समय पर नहीं मिलने से मनपा ने वैक्सीनेशन सेंटर्स के संसाधनों को स्थिर रखा है। जरूरत पड़ने पर संसाधन बढ़ा दिए जाएंगे तथा अधिक वैक्सीनेशन सेंटर्स शुरू किए जाएंगे। अब तक कोल्डि की कुल ४०, १५, ८१८ खुराक दी गई हैं तो कोवैक्सीन की ३०,९,७०२ खुराक दी गई हैं। रूसी कंपनी की स्पूतनिक वैक्सीन भी ९०७ लोगों को दी गई है। रोजाना लगभग ७५,००० लोगों को कोरोना की वैक्सीन खुराक दी जा रही है।


