spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसामान्य ज्ञान ने छुड़ाया अभ्यर्थियों का पसीना

सामान्य ज्ञान ने छुड़ाया अभ्यर्थियों का पसीना

बांदा (सं. भा.) : रविवार को कराए गए टीचर एबिलिटी टेस्ट(टीईटी) ने भीषण सर्दी में भी छात्र-छात्राओं के पसीना निकाल दिया। एक मिनट में एक प्रश्न हल करने की चुनौती रही। परीक्षा समाप्त हुई तो किसी के चेहरे पर मुस्कान दिखी तो कोई मायूस नजर आया। जिले में 18 केंद्रों में कड़े इंतजाम के बीच परीक्षा कराई गईं। दोनों पालियों में 1407 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि 15420 ने परीक्षा दी।

जिले में रविवार को कुल 18 केंद्रों पर 16,827 अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना था। इनमें प्राथमिक वर्ग के 10,043 और उच्च प्राथमिक स्तर के 6,784 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में अभ्यर्थियों को जांच व थर्मल स्क्रीनिग के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 10043 परीक्षार्थियों में 9234 ने परीक्षा दी। जबकि 809 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 6784 परीक्षार्थियों में 6186 ने परीक्षा दी। जबकि 598 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इस बीच परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इसके अलावा डीआइओएस विनोद कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों को भी निगरानी में लगाया गया था। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थी बाहर निकले तो कई के चेहरों पर मुस्कान थी और कई के चेहरे बुझे हुए थे। परीक्षा में दूर-दराज से सर्दी के बीच कई महिलाएं अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर साथ आईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com