spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवाहन देने से किया इन्कार, वाहनों को बताया अनफिट

वाहन देने से किया इन्कार, वाहनों को बताया अनफिट

फतेहपुर (सं. भा.) : विधानसभा चुनाव में लगाए 2,131 बड़े और 491 छोटे वाहनों को लगाया गया है, जिसमें 310 बड़े और सौ छोटे वाहनों के संचालकों ने अनफिट बताते हुए चुनाव ड्यूटी में वाहन देने से इन्कार कर दिया है। इससे एआरटीओ प्रशासन के सामने चुनाव प्रबंधन की व्यवस्था करने का संकट पैदा हो गया है। इस पर दूसरे फिट वाहनों की व्यवस्था करने में अधिकारी जुट गए हैं।

चुनाव में पोलिग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने में बड़े वाहन व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए छोटे वाहनों के संचालन में लगाए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन अरविद कुमार त्रिवेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वाहनों की कमी नहीं आने पाएगी। कहाकि जिन वाहनों के संचालकों को अपने वाहनों को अनफिट बताया है, उन वाहनों की जांच की जाएगी। कहाकि यदि अनफिट वाहन सही पाएंगे तो संबंधित वाहन संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com