जौनपुर (सं. भा.) : बक्शा थाना पुलिस ने बीते शनिवार को हुई गोकशी की घटना मामले में वांछित चार आरोपितों को रविवार की शाम गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर रण विजय सिंह की देखरेख में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मई बाजार से आरोपितों दक्षिणपट्टी निवासी सोनू कुरैशी, सलीम कुरैशी, मोहम्मपुर निवासी सरवर व सदरुद्दीनपुर निवासी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ व चाकू बरामद हो गया।
गोकशी के चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


