- फिर कैसे मिलेगी ट्रैफिक फिक जाम से निजात
- जिम्मेदारी से बचता कांदिवली का ट्रैफिक विभाग
मुंबई (सं. भा.)। जिस तेजी से मुंबई में वाहनों की संख्या बढ़ रही है। उसी तेजी से ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है। आए दिन लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आड़ी-टेढ़ी गािड़यां पार्क मिलती है। जिससे ट्रैफिक जाम होता है। इस समस्या का निदान करने के लिए बनाया गया ट्रैफिक पुलिस विभाग कुछ नाकों पर सिर्फ दिखावे के लिए लेफ्ट-राईट करता है, बाकि सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। हालांकि ट्रैफिक जाम की समस्या पुरे मुंबई में है लेकिन उत्तर मुंबई के बोरिवली, कांदिवली और मालाड में कुछ ज्यादा ही नजर आती है।


गौरतलब हो की कांदिवली पश्चिम के इंडस्ट्रियल इस्टेट, लिंक रोड, ओल्ड लिंक रोड, महावीर नगर, एम.जी. रोड आदि परिसरों में वाहन चालकों द्वारा उलटी सीधी पार्किंग की जाती है। जिससे रोड पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल होता है। इस संबंध में जब हमारे संवांददाता ने कांदिवली ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी निरिक्षक सुरेश रोकड़े से बात कि तो उन्होंने कहा कि हमारा काम सिर्फ फाईन लगाना है, न कि गाड़ियों कि पार्किंग हटवाना यह काम लोकल पुलिस का होता है। आप लोकल पुलिस से संपर्क किजिए। हमारे संवांददाता ने जब इस संबंध में विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया तो चारकोप इंडस्ट्रियल एरिया के विभिन्न रोडों पर पार्क होने वाली बसों, टेंपों, गैस सिलेंडर की ट्रक खड़ी मिली। जानकारी मिली कि इन रोडों पर इसी तरह सैकड़ों व्यावसायिक वाहन अवैध रुप से पार्क किए जाते है। शिवम एजेंसी के सामने तो सड़कों के दोनो तरफ पार्किंग कि जाती है, जहां से गुजरने वाली बेस्ट बस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कभी-कभी तो अवैध पार्क वाहनों से डाट भी सुननी पड़ती है। सूत्र बताते है कि बड़ी दुकानों, शो-रुम, मॉल तथा वाहनों के डिलर्स से ट्रैफिक विभाग को अच्छी खासी वसूली होती है, इसलिए वो इस तरफ से अपनी नजर फेरे रहते है। जबकि इसका खामियाजा रोड पर चलने वाले कर दाताओंको भुगतना पड़ता है।


