spot_img
Homeमुंबईनाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई (स.भा): मुंबई में नाबालिग लड़कियों को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण करने की घटनाएं आए दिन उजागर होती रहती हैं। ताज़ा मामला मलाड के मालवणी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का सामने आया है, जहां 13 साल की लड़की के साथ उसके परिचित युवक द्वारा कई महीनों तक यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अशरफ नामक युवक पीड़िता को जानता था। उसने मीठी-मीठी बातें कर उसे अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाया और जनवरी से अगस्त 2025 के बीच बार-बार एकांत जगह पर शोषण किया। परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई।

घटना का पता चलने पर पीड़िता के माता-पिता उसे पुलिस स्टेशन लेकर आए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मलाड के मालवणी क्षेत्र में ऐसे मामले लगातार सामने आते रहते हैं, और परिवारों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com