spot_img
Homeमुंबईअवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ मनपा की कार्यवाई निष्कासन का खर्च...

अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ मनपा की कार्यवाई निष्कासन का खर्च वसूलेगी मनपा

मुंबई (सं. भा.): मनपा आयुक्त अजोय मेहता के निर्देश पर अवैध होर्डिंग फुटपाथ पर बने आधारस्तंभ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है. ‘के पश्चिम’ विभाग में फुटपाथ एवं सड़क के बीच अवैध रूप से लगाये गए 69 होर्डिंग एवं 63 आधारस्तंभ के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.यह जानकारी ‘के पश्चिम’ विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत गायकवाड़ ने दी है.

‘के पश्चिम’ विभागांतर्गत जुहू, जोगेश्वरी (प.), अंधेरी (प.), विलेपार्ले (प.), जुहू समुद्र किनारा, ओशिवरा, वर्सेावा व वर्सेावा समुद्र किनारा सहित अन्य इलाकों में सड़क ,फुटपाथ एवं अन्य सार्वजनिक परिसर में अवैध रूप से होर्डिंग, पोस्टर, झंडा आदि लगाये गए थे. कई स्थानों पर झंडा लगाने के लिएअवैध रूप से आधार स्तंभ बनाये गए थे. जिसकी वजह से पैदल चलने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था,जिसे देखते हुए ‘के पश्चिम’ विभाग में अवैध होर्डिंग एवं आधार स्तंभ के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गयी.सहायक आयुक्त प्रशांत गायकवाड़ ने कहा है कि यह कार्रवाई जारी रहेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com