spot_img
Homeमुंबईसाकीनाका में 24 लाख की 11 स्पोर्ट्स बाइक जब्त अंतरराज्यीय चोर गिरोह...

साकीनाका में 24 लाख की 11 स्पोर्ट्स बाइक जब्त अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 मामले सुलझे

मुंबई (सं.भा.): शहर में महंगी स्पोर्ट्स बाइकों की बढ़ती चोरी के मामलों के बीच साकीनाका पुलिस स्टेशन अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 लाख रुपये कीमत की 11 स्पोर्ट्स बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से मुंबई और आसपास दर्ज 15 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बवाल रईस खान उर्फ मिराज (26), निवासी खलीलाबाद (उत्तर प्रदेश) और उमेर अमीन शेख (20), निवासी धुले (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सुनियोजित तरीके से महंगी बाइकों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे। मामले की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई, जब साकीनाका थाना क्षेत्र में बिलाल मस्जिद के सामने सड़क किनारे हैंडल लॉक कर खड़ी Royal Enfield इंटरसेप्टर 650 बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर एंटी मोटर व्हीकल थेफ्ट स्क्वाड और क्राइम डिटेक्शन टीम को जांच सौंपी गई।

तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस ने जाल बिछाया और मिराज को दहिसर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके साथी उमेर शेख की भूमिका सामने आई, जिसे राजस्थान के अजमेर से हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से सक्रिय थे और संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बरामद की गई 11 बाइकों में कई महंगे स्पोर्ट्स मॉडल शामिल हैं। साकीनाका पुलिस आगे गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com