spot_img
Homeउत्तर प्रदेशडमरू शतक' के लिए सुरेश मिश्र को मिला प्रतिष्ठित 'महाकवि बाण पुरस्कार' 

डमरू शतक’ के लिए सुरेश मिश्र को मिला प्रतिष्ठित ‘महाकवि बाण पुरस्कार’ 

लखनऊ (सं.भा.)हिंदी साहित्य की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके साहित्यकार एवं हास्य कवि सुरेश मिश्र को उनकी चर्चित कृति ‘डमरू शतक’ के लिए देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘महाकवि बाण प्रतिष्ठान’ द्वारा प्रदान किए जाने वाले ‘महाकवि बाण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित देशभारती इंटर कॉलेज के ‘बाण सभागार’ में आयोजित समारोह में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। इसी अवसर पर उनकी दो पुस्तकों ‘डमरू शतक’ और ‘दोहे श्रृंगार के’ का विमोचन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘डमरू शतक’ हिंदी साहित्य में डमरू छंद पर आधारित प्रथम पुस्तक मानी जा रही है।

समारोह में महापौर सुषमा खर्कवाल के अलावा महाकवि बाण प्रतिष्ठान के प्रमुख वेदव्रत वाजपेई, मल्हेरा (हरदोई) के राजा कुंवर वीरेंद्र सिंह, नवाब सैयद असद रिजवी, कर्नल दयाशंकर दूबे, भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी तथा उद्योगपति मुरलीधर आहूजा ने सुरेश मिश्र की दोनों पुस्तकों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर देशभारती इंटर कॉलेज के संस्थापक पंडित वेदव्रत वाजपेई का जन्मदिवस गुरु पर्व के रूप में मनाया गया। संयोजक मनुव्रत वाजपेई के संचालन में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुरेश मिश्र, वेदव्रत वाजपेई, व्यंजना शुक्ला, सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ और आलोक तिवारी ने काव्यपाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में प्राचार्य जयव्रत वाजपेई ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री साधना वाजपेई, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस.के. द्विवेदी एवं सी.पी. तिवारी, आचार्य राजा अवस्थी, मूलचंद वाजपेई, राजेश अवस्थी, राकेश दीक्षित, राष्ट्रीय कृषक दल के प्रमुख सरोज दीक्षित, प्रकाशक प्रशांत श्रीवास्तव, पार्षद रेखा सिंह सहित अनेक साहित्यकार, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, शिक्षक, विद्यार्थी एवं हजारों साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह साहित्य, सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा का भव्य संगम बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com