spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबढ़ते जलस्तर से संगम क्षेत्र में चिंता, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

बढ़ते जलस्तर से संगम क्षेत्र में चिंता, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

प्रयागराज (सं. भा.) संगम नगरी में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। दोनों नदियों में पानी लगातार बढ़ने के साथ अगले 72 घंटे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। यमुना में तेज बहाव के बीच केन और बेतवा नदियों से आ रहे पानी का असर भी दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है।

जानकारी के अनुसार, टोंस और कानपुर की ओर से गंगा में छोड़े गए पानी का प्रभाव आने वाले समय में जलस्तर पर पड़ सकता है। केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के मुताबिक नैनी में यमुना का जलस्तर करीब 81 मीटर और छतनाग में गंगा का स्तर लगभग 80 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। पानी बढ़ने से संगम क्षेत्र के साथ नदी किनारे बसे निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से लगातार स्थिति पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है। घाटों पर निगरानी बढ़ाने के साथ संबंधित टीमों को भी अलर्ट रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com