spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपैनम स्टील फैक्टरी सेल टैक्स चोरी का खुलासा अगर हुई जांच तो...

पैनम स्टील फैक्टरी सेल टैक्स चोरी का खुलासा अगर हुई जांच तो फंसेगे मालिक और दलाल

उत्तर प्रदेश (सं. भा.)। भारत सरकार एक तरफ जहां टैक्स चोरी करने वालों के लिए नए-नए कानून बना रहा है वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में इंडस्ट्रियल इस्टेट में चलने वाली कंपनियों के मालिको द्वारा सेल टैक्स चोरी करने के नया नया तरीका अपना जा रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर के बिंदकी तहसील के अंतर्गत आने वाले गोधरौली गांव के पास जीटी रोड स्थित चलने वाली बरसों पुरानी पैनम स्टील फैक्ट्री के मालिकों द्वारा दलालों की मिलीभगत से वर्षों से सेल टैक्स चोरी किया जा रहा है से मिली जानकारी के अनुसार पैनम स्टील फैक्ट्री मे बनने वाली शरिया पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई हो रही है जिसमें कई ऐसे प्रमुख जिले हैं जैसे कि बांदा, खागा,बलिया, गोंडा, बहराइच, इलाहाबाद, लखनऊ , फतेहपुर, रायबरेली, एवं अन्य जिलों में जिसकी दलाली का ठेका शुक्ला एवं राणा नामक व्यक्ति को दी गई है यह लोग कंपनी मैनेजर बाजपेई की मिलीभगत से सप्लाई के लिए भेजे जाने वाली सरिया की गाड़ियों में बनने वाले बिल में सेल टेक्स की हेराफेरी का काम करते हैं एक ड्राइवर ने नाम न छापने की शर्त में बताया की जो बिल दिए जाते हैं उस बिल को सील कर के दिया जाता है और अगर वह बिल की रास्ते में जांच हो गई तो उसे कंपनी के कंप्यूटर में चढ़ा दिया जाता है और अगर जांच नहीं हुई तो उसे प्रत्येक ड्राइवर को वापस करना पड़ता है जिसकी एवज में ड्राइवरों को 2000 दिया जाता है और उस बिल को कंपनी में ही जला दिया जाता है और इसी तरह उसे सेल टैक्स के दायरे में नहीं लिया जाता है ड्राइवर की बातों से यह अंदाजा लगाया जाता है कि शायद फैक्ट्री मालिकों को इस बात की जानकारी है या नहीं या फिर उनकी जानकारी में यह सब कारोबार हो रहा है अगर ऐसा है तो पैनम फैक्टरी द्वारा प्रतिदिन लाखों का सेल टेक्स की चोरी हो रही है इस संदर्भ में जब हमारे संवाददाता ने फैक्ट्री मालिक से बात की तो उन्होंने सेल टेक्स के चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हमारी फैक्ट्री में ऐसा कुछ नहीं होता है सारे बिल कंप्यूटराइज दिए जाते हैं फिर भी हमारे संवाददाता ने फतेहपुर जिले के बिंदकी और खागा के कुछ दुकानदारों से जानकारी हासिल की तो ड्राइवर की बात मे कुछ सच्चाई नजर आ रही है अगर ऐसा है तो जल्द ही परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को लिखित शिकायत करके कोई ईमानदार सेल टेक्स ऑफिसर से जांच कराने की मांग की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके और अगर जांच में सच्चाई पाई गई तो फंस सकते हैं कंपनी मालिक और दलाल!

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com