उन्नाव (सं. भा.) यूपी के उन्नाव जिले के थाना औरास क्षेत्र के आगराएक्सप्रेस-वे के किनारे निकली सर्विस लाइन के पास से 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया और अपराधी मौके से फरार हो गए इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे में हडकंप मच गया जिसके बाद मौके पर कप्तान,सीओ थानाध्यक्ष,समेत कई आलाअधिकारी घटना स्थल पर पहुच गये | घटना स्थल जैसे छावनी में तब्दील हो गया जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है मामला उन्नाव जनपद के औरस थाना क्षेत्र का जहा खेत पर काम कर सोनम पुत्री हरिशंकर यादव अपनी बहनों के साथ वापस आ रही थी की रास्ते में वही शौच क्रिया के लिए गई दो छोटी बहनों का इन्तजार करने लगी बड़ी बहन तभी काली रंग की चार पहिया वाहन में सवार दो लोगो ने अपहरण का शिकार बना लिया |जैसे ही युवती का अपरहण करने का प्रयास किया तो युवती चीखने चिल्लाने लगी जिसके मौके पर मौजूद छोटी बहनों ने विरोध किया तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दे अपराधी युवक मौके से फरार हो गए |मौके पर पहुची पुलिस ने छानबीन शुरू की जिसके बाद परिजनों से इस बात का भी पता चल की ये युवती आठ माह पूर्व घर से चली गई थी और दो हफ्ते बाद लौट कर वापस आई थी इस जानकारी के बाद वही पुलिस कई बिन्दुओ को लेकर पड़ताल में जुट हुई है |वही जब सीओ सिटी से बात की गई तो उन्होंने बताया की डायल 100 के माध्यम से उन्नाव पुलिस को ये सूचना मिलती है की औरस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती का अपहरण कर लिया गया है | उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुच तत्काल जो है मौके से तहरीर पुलिस ने लिया उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है||और आगे की तफ्तीश पुलिस कर रही है जल्द ही जल्द पुलिस इनको बरामद करेगी ।
खेत से काम कर वापस आ रही युवती का अपरहण
RELATED ARTICLES


