spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएसपी ने बूथों की परखी सुरक्षा व्यवस्था

एसपी ने बूथों की परखी सुरक्षा व्यवस्था

बहुआ (सं. भा.) : निकाय चुनाव में बाधा के लिए परिंदा भी पर न मार पाए ऐसी तैयारियों के साथ बूथ सुरक्षा के लिए हमें पहले से तैयार होना होगा जैसे दिशा निर्देश के साथ एसपी ने बहुआ नगर पंचायत के बूथों का निरीक्षण किया। मातहतों के साथ बूथों की भौतिक स्थिति जानी। बैरीकेडिंग आदि के लिए दिशा निर्देश दिए। बोले कि शांति पूर्वक मतदान हो इसके लिए हमे पूरी तरह से तैयार रहना होगा।
एसपी श्रीपर्णा गांगुली रविवार को बहुआ कस्बे लाव लश्कर के साथ जा पहुंची। निकाय चुनाव के लिए चयनित हुए प्राथमिक स्कूल बहुआ, बहुआ इंटर कॉलेज बहुआ और 1008 स्वामी शांतानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कहां पर बूथ बनेगा इसकी जानकारी ली और पुलिस कहां से कहां तक मुस्तैद रहेगी इसके खीचे गए खाके को समझा। मातहतों से तैयारियों की समीक्षा करते हुए बोली कि किसी भी दशा में चुनाव में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव को शांति पूर्वक निपटाना हमारी जिम्मेदारी है, हमें इसमें खरे उतरना है। अपराधियों पर निगाह रही जाए और वांटेट को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। चुनाव के दौरान शराब की बिक्री आदि पर निगाह रखी जाए। सूचना मिलते ही प्रभावी कदम उठाए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com