(जौनपुर) (सं. भा.) : बुजुर्गा निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद पर ही बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। रविवार को ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया। 15 दिन पूर्व ही शादी हुई थी।
शाहजहां बानो की बेटी चांदनी की शादी बीते 4 नवंबर को कस्बा निवासी अजीजुल इस्लाम से हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल के लोग चांदनी की हत्या कर उसका शव गायब कर सकते हैं। श्वसुर जफरूल सलाम और ननद मिल कर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते हैं। घर से एक लाख रुपया नकद, बाइक, टीवी लाने का दबाव बना रहे हैं। 16 नवंबर को बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर अंजान स्थान पर ले आए हैं। यहां उसकी हत्या करने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही डरी सहमी मां कोतवाली पहुंच गई। तहरीर दे तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।
अपहरण, दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा
RELATED ARTICLES


