मुंबई (सं. भा.)। खून और ब्लड डोनर्स की तलाश में ब्लड बैंक भटकनेवालों के लिए एक खुश खबरी है। सेवियर नामक एक ऐसा रक्त दान ऐप लांच हुआ है, जो लोगों को खून और ब्लड डोनर्स की तलाश से निजात दिलाएगा। वर्ल्ड बैंक डोनर्स डे के मौके पर हिंदुस्तान की अग्रणी इन-विट्रो कंपनी ट्रांस एशिया बायो मेडिकल लिमिटेड ने सेवियर नामक ऐप लांच किया है। यह रक्त-दान ऐप लोकेशन आधारित है। इस नि:शुल्क ऐप को गूगल प्ले और एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप का फायदा उन्हें मिल सकता है, जिनके पास रक्त एकत्र करने के संसाधन हैं। पर अपर्याप्त ब्लड बैंक सुविधाओंके कारण वे समय पर चूक जाते गैं। यह ऐप रोगियों को नजदीकी रक्तदाताओं से जोड़ना है और रोगियों को कम समय में उन रक्त दाताओंकी संख्या की सूचना देता है, जो अनुरोध स्वीकार करते हैं। इसके अलावा यह पंजीकृत दाताओंको उनकी जरुरत कर रक्त के प्रकार पर भी सूचना भेजता है। ट्रांस एशिया के अध्यक्ष सुरेश वाजिरानी ने अपील की है कि देश के सेहतमंद युवा इस पर डोनर के रुप में अपना नाम पंजीकृत करें।


