spot_img
Homeमुंबईशिवभक्ति में लीन आप्पा पाड़ा, भजन-कीर्तन संग सरबत व महा प्रसाद वितरण

शिवभक्ति में लीन आप्पा पाड़ा, भजन-कीर्तन संग सरबत व महा प्रसाद वितरण

मुंबई (सं.भा.): मलाड पूर्व के आप्पा पाड़ा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का मनोहारी दृश्य देखने को मिला, जहाँ ‘हर हर महादेव कांवरिया संघ’ द्वारा श्रीरामचरितमानस (रामायण) पाठ के समापन के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान शिव पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और महा प्रसाद वितरण ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा और रामायण पाठ के समापन से हुई। इसके पश्चात भगवान शिव की आराधना की गई। श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद के साथ-साथ सरबत की भी विशेष व्यवस्था की गई। भजन-कीर्तन के बीच ‘ॐ बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा आप्पा पाढ़ा क्षेत्र गूंज उठा।

समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि वैभव भरड़कर और सुरेश यादव (गप्पू) ने भी सहभागिता कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। संघ के मार्गदर्शक पंडित राम प्रसाद मिश्र (ज्योतिषाचार्य) ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में संघ के कार्यकर्ताओं — महेंद्र पटेल, परशुराम माने, संतोष तिवारी (चित्रकूट वाले), मनोज प्रजापति, अनिल गुप्ता, आरविंद दुबे, ऋषिकेश साहनी, प्रमोद यादव, राजेश राजभर, पंकज टेलर सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com