मुंबई (सं. भा.)। श्री सिद्धिविनायक गृहनिर्माण संस्था (नियोजित) के अध्यक्ष विजय पाल और उसके परिवार के खिलाफ मोदी स्पेसस बिल्डर से पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कांदिवली पश्चिम के के.डी. कंपाउंड में बैनर लगाए गए। उसके बाद मोदी स्पेसेस बिल्डर के समर्थन में कुछ लोगों ने अपना शेर, सवा शेर लिखा हुए बैनर उस परिसर में लगाए। इस बैनर का स्थानीय लोगों ने जम कर विरोध किया साथ ही बैनर लगाने वालों के खिलाफ कांदिवली पुलिस स्टेशन में एन.सी. भी दर्ज कराई गई।

गौरतलब है कि विजय पाल और उसके परिवार के खिलाफ बिल्डर से पैसे लेने के आरोप लगाते हुए जो बैनर टांगे गए हैं। उक्त जानकारी मोदी स्पेसेस बल्डिर की ओर से मुहैया कराए जाने का दावा किया गया है। उसके बाद शांति सेवा सह. गृहनिर्माण संस्था (नियोजित) के जैफुल्लाह आर. चौधरी, जगन्नाथ मोरे और जमालुद्दीन शेख के फोटो के साथ मोदी स्पेसेस के आनंद मोदी का फोटो लगा कर बैनर बनाया गया और उसे क्षेत्र में टांगा गया। उस पर नारा भी लिखा गया कि अपना शेर, सवा शेर। इस बैनर को लेकर के.डी. कंपाउंड के स्थानीय रहिवासियों में काफी आक्रोश देखा गया। मुकेश वर्मा नामक रहिवासी ने जब उक्त बैनर का विरोध किया तो सामने वालों ने उस से गाली गलौज करने के अलावा मारपीट करने की धमकी भी दी। इसके बाद वर्मा ने उस सभी के खिलाफ कांदिवली पुलिस स्टेशन में एन.सी. दर्ज करा दिया। वर्मा का कहना है कि श्री सिद्धिविनायक गृहनिर्माण संस्था का अध्यक्ष विजय पाल तो चोर निकला ही। जिस बिल्डर ने उसको पैसे दिए है उसक झोपड़ाधारक समर्थन कैसे कर सकते हैं। बैनर लगाने वाले भी बाहरी लोग थे। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मनपा ने लगाए गए मोदी स्पेसेस के बैनर निकाल कर ले गए। ऐसी जानकारी भी दी गई।


