spot_img
Homeअन्यखबरियों के इशारों पर एस एस ब्रंच बारों में करती है कार्रवाई

खबरियों के इशारों पर एस एस ब्रंच बारों में करती है कार्रवाई

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई के डांस हमेशा से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। यहां परोसे जाने वाली शराब के साथ ही शबाब को लेकर मदिरापान करने वाले हमेशा से इसके प्रति सम्मोहित रहे हैं। बार गर्ल्स द्वारा किया जाने वाला अश्लील डांस, तय संख्या से ज्यादा बार गर्ल्स को रखना जैसे गैरकानूनी कार्य इन बारों में होते हैं। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए डांस बार वाले मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा (एस एस ब्रांच), स्थानीय पुलिस के अलावा खबरियों को भी चढ़ावा चढ़ाते है। सूत्रों की माने तो इन दिनों खबरियों के इशारे पर एस एस ब्रंच और स्थानीय पुलिस डांस बार वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पश्चिम उपनगर के एक डांस बार वाले की माने तो खबरी लोगों की दबंगई इतनी बढ़ गई है कि उन्हें हफ्ता देने में थोड़ी भी दिन की देरी हो जाती है तो यह लोग स्थानीय या एस एस ब्रंच के माध्यम से उनके यहां रेड डलवा देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी ऑकेस्ट्रा के नाम पर चलने वाले डांस बार हैं जो खबरियों से लेकर सभी को मैनेज करते हैं। ऐसे ही दो डांस बार दिंडोशी पुलिस स्टेशन के तहत चल रहे हैं। नाइट एंजल जो मौर्या बार के नाम से फेमस है, वहीं दूसरे का नाम सोनल बार एंड रेस्टोरेंट है। इन दोनों बारों में कानून को ताक पर रख कर वहां गैरकानूनी काम किए जाते हैं। बताया जाता है कि यह दोनों बार के संचालक खबरी लोगों के अलावा अन्य ऐजेसिंयों को हर तरह से मैनेज कर के चलते हैं। यही कारण है कि इन दोनो बारों में जल्दी रेड नही पड़ता है।

इन दोनों ऑर्केस्ट्रा बारों की तरह ही बंगुर नगर पुलिस स्टेशन में भी कुछ बार हैं जो खबरियों के साथ साथ स्थानीय पुलिस को मैनेज कर के चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com