spot_img
Homeमुंबईउत्तर मुंबई में स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बना भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का...

उत्तर मुंबई में स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बना भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का मेडिकल कैंप

मुंबई (सं.भा.): जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित निःशुल्क मेडिकल चेकअप एवं आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत लेकर आया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क एवं रियायती दरों पर जांच की गई।

उत्तर मुंबई भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नरेंद्र राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान 15 मोतियाबिंद मरीजों की जांच और पुष्टि की गई है, जिनके लिए आगे निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा शिविर में बीएमडी टेस्ट, ईएनटी जांच, फिजिशियन (एमडी), महिला रोग विशेषज्ञ, निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट तथा अन्य आवश्यक रक्त जांच रियायती दरों पर की गईं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक योगेश सागर, बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भाजपा के गट नेता गणेश खणकर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक तावड़े, वरिष्ठ नेता आर. यू. सिंह, विनोद शेलार, नगरसेवक शिवकुमार झा, तेजिंदर तिवाना, योगिता कोळी, जितेंद्र पटेल, संजय कांबळे, सिद्धार्थ शर्मा, स्वाती जयस्वाल, नीलम गुरव, योगिता पाटील एवं जिला महामंत्री आप्पा बेलवळकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला व्यापारी सेल अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। शिविर में डॉ. आशीष जैन, डॉ. पूजा शाह, डॉ. मनीष जोशी, डॉ. शशांक, डॉ. सिरोया सहित अनेक अनुभवी चिकित्सकों ने नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुनित गोडा, अल्पेश जोशी, भवरसिंह बालिया, धवल चरला, रूपेश कश्यप, प्रतीक मेहता, महेश राठौड़, आनंद बहल, विवेक शेठ, सतीश पुरोहित, ललित व्यास, शिवमिलन सोनी, राधिका चोबे, मनीष जैन, विशाल बेडेकर, कृणाल तिवारी, विक्रम सिंह, विक्रम घाटे, संजय सावंत, हरेश सरवैया, गुंजन खंडेलवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com