उपमुख्यमंत्री फडणवीस के खिलाफ लिखा संपादकीय।
मुंबई (सं. भा.) मुंबई में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखने को लेकर भाजपा विधायकों की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मुंबई में मुखपत्र सामना की प्रति जलाकर कड़ा विरोध जताया। इसी कड़ी में कांदीवली भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने अपने समर्थकों के साथ सामना अखबार की प्रति जलाकर विरोध जताते हुए बताया कि अभी तो यह झांकी है लड़ाई तो अभी बाकी है। विधायक अतुल भातलखर के नेतृत्व में कांदिवली में शिवसेना उद्धव गुट के खिलाफ़ मोर्चा निकाला गया साथ ही सामना पेपर को जलाकर विरोध जताया गया। विधायक और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धव ठाकरे हाय हाय के नारे लगाए गए। वही संजय राऊत के खिलाफ भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उग्र टिप्पणी की।

सामना की प्रति जलाते समय समता नगर पुलिस ने रोकने की कोशिश की जिसको लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई।


