spot_img
Homeमुंबईबीएमसी की प्रशिक्षण योजना से महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी

बीएमसी की प्रशिक्षण योजना से महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी

मुंबई (सं. भा.) मुंबई महानगर पालिका बजट 2023 में महिलाओं, दिव्यांगों और असक्षम नागरिकों के लिए विभिन्न योजना चलाने की घोषणा की है। इन्हें स्वावलंबी और सक्षम बनाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। महिला बचत गट योजना के तहत गुटों की संख्या बढ़ाने के लिए बीएमसी ने 11.65 करोड़ रुपए खर्च करेगी। प्रति महिला बचत गुट को दी जाने वाली अनुदान राशि अधिकतम 50 हजार रुपए कर दी गई है। दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत बचत गुट का कैपिटल खर्च 35 हजार किया गया है।

आर्थिक सहायता: महिलाओं को आर्थिक सहायता योजना के लिए बजट में 100 करोड़ 91 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को सिलाई मशीन, आटा चक्की, मसाला चक्की, अगरबत्ती बनाने के यंत्र, ई-बाइक, ई-रिक्शा खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

महिलाओं को प्रशिक्षण: प्रशिक्षण देने की योजना की घोषणा बजट में की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 6.44 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को कंप्यूटर, मार्केटिंग, शेयर बाजार, सिलाई, कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से महिलाएं दक्ष होकर कहीं भी नौकरी या स्वयं का उद्योग शुरू कर सकती हैं।

खुद को सक्षम बना सकती हैं महिलाएं : कमिश्नर

बीएमसी बजट में कहा गया है कि गृह कार्य करने वाली महिलाओं को पाक कला, प्रस्तुतिकरण, बुजुर्ग व्यक्तियों की देखभाल करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण मिलने से महिलाएं खुद को सक्षम बना सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com