spot_img
Homeमुंबईराज्यपाल कोश्यारी ने आत्मनिर्भर 400 महिलाओं का किया सम्मान

राज्यपाल कोश्यारी ने आत्मनिर्भर 400 महिलाओं का किया सम्मान

मुंबई (सं. भा.) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आत्मनिर्भर 400 महिलाओं का सम्मान किया। वह सभी जन शिक्षा संस्थान रायगढ़ द्वारा कौशल शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाई गई  हैं, ऐसी 400 प्रशिक्षित महिलाओं को राजभवन में सम्मानित किया गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ‘पंखाना बाल कौशल्याचेः पावती ऑफ सक्सेस’ कार्यक्रम के तहत इनका उत्साह वर्धन किया गया। ये महिलाएं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इस अवसर पर लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने की जरूरत पर बल दिया। संगठन की सराहना करते हुए कहा कि जन शिक्षण संस्थान ने रायगढ़ जिले की 400 महिलाओं को विभिन्न उपयोगी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षित करने का महान कार्य किया है। अब ये महिलाएं 36000 महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी। यह संतोष की बात है कि प्रत्येक महिला की मासिक आय 3000 से बढ़कर 17000 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com