spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गांजा

पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गांजा

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर की ललौली थाने की पुलिस ने एक करोड़ की कीमत का पांच कुंटल 6 किलो नाजायज गांजा बरामद किया, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम से गांजे की खेप डीसीएम में भरकर कहीं सप्लाई के लिए भेजी जा रही है, थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक तिराहे के पास से डीसीएम समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह काफी वक्त से इस गांजा तस्करी का काम करते हैं, विशाखापट्टनम से गांजा खरीद कर उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली समेत कई राज्यों में सप्लाई करते हैं, पकड़े गए दोनों अभियुक्त दूसरे प्रदेशों के रहने वाले हैं, और गांजे की खेप लेकर जा रहे थे कि तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया पकड़े गए गांजे की कीमत एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है, 5 कुंटल 6 किलो गांजा एक डीसीएम में भरा हुआ था किसी को भनक ना लगे इसलिए डीसीएम के ऊपर लकड़ी का कबाड़ डालकर उसे छुपा लेते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com