फतेहपुर, (सं.भा.) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर आम के बगीचे में एक अधेड़ का शव पेड़ की डाल से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी नीलू उर्फ उमेश (55) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही औंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आम के पेड़ से मृतक को नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, उमेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और आर्थिक परेशानी को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव के बाहर आम के बगीचे मेंमिला अधेड़ का शव
RELATED ARTICLES


