spot_img
Homeठाणे/पालघरबिहार से आया बैंक का चिल्लर चुराया

बिहार से आया बैंक का चिल्लर चुराया

  • एक लाख 80 हजार रुपये बरामद
  • आरोपी गिरफ्तार

पालघर (सं. भा.) :  पालघर जिले के बोईसर पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे और उनकी टीम ने शिव नारायण रामसेवक गौतम, (22) अनिल गणेश शाह ( 19 ) नामक दो चोरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी के 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह दोनों चोर बोईसर में स्तिथ बैंक ऑफ बड़ौदा की खिड़की तोड़ कर स्ट्रांग रूम में लगे एक्झॉस्ट फैन को निकाल कर 2 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए थे। पालघर कोर्ट ने इन चोरों को 3 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

स्ट्रांग रूम में लगाई सेंध

यह चोर बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। पालघर के एसपी बालासाहेब ने बताया कि इन चोरों ने पहले बैंक का रेकी की। उसके बाद के पीछे लगे ग्रिल को तोड़कर स्ट्रांग रूम में लगे एक्झॉस्ट फैन को निकाल कर बैंक में रखे 2 लाख रुपये चोरी का फरार हो गए थे, लेकिन इनकी पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। खास बात यह है कि इन चोरों ने जो पैसे चोरी किए थे, वह पैसे 20 रुपये के क्वाइन हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com