spot_img
Homeमुंबईसंघर्ष, संघर्ष और संघर्ष!

संघर्ष, संघर्ष और संघर्ष!

मुंबई स्थित गोरेगांव के पत्राचाल में घरों को लेकर अभी भी चल रहा है संघर्ष

मुंबई (सं. भा.) : गोरेगांव में स्थित पत्राचाल में रहने वाले लोगों को 15 साल बाद भी घर नहीं मिला है और ना ही उन फ्लैट धारकों को घर मिला है जिन्होने पैसे दे कर फ्लैट खरीदे हैं। यानी 15 साल बाद भी पत्राचाल के लोगों का अपना घर पाने के लिए संघर्ष और सिर्फ संघर्ष जारी है।
पत्राचाल की जगह बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डर से 10 साल पहले फ्लैट खरीदने वाले लोग इसी को लेकर बिल्डर और सरकार के खिलाफ ह्यूमन चैन बनाकर मूक प्रदर्शन कर रहे हैं।


इस प्रदर्शन में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, शिंदे गट के सांसद गजानन कीर्तिकर के साथ हजारों लोग सहभागी हुए है, अंदोलन कर रहे इन फ्लैट धारकों का आरोप है की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है लेकिन बिल्डिंग को ओसी नहीं मिलने के चलते आज हजारों की संख्या में ये लोग दर दर की ठोकर खा रहे हैं।

पिछले काफी समय से ये लोग लोन की किस्त भर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से हमें कोई राहत नहीं मिल रही है। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी ने पत्राचाल के लोगों को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com