spot_img
Homeराजनीतिकजनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं

अधिकारियों को निस्तारण का सख्त निर्देश

लखनऊ (सं.भा.): राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। विभिन्न जिलों से आए फरियादियों ने अपनी परेशानियों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सीएम ने भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कुल 42 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से पांच लोगों ने चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। सीएम ने अस्पताल से लागत का अनुमान बनवाने और आवश्यक मदद तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन पहले दिन से ही आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है और पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज प्रभावित नहीं होगा।

कुछ लोगों ने पुलिस से जुड़ी शिकायतें और अवैध कब्जे के मुद्दे उठाए। सीएम ने उनकी शिकायतें लेकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण का आदेश दिया और कहा कि समाधान के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जाए।
साथ ही कुछ लोगों ने आवास की मांग की। इस पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम/सीएम आवास योजना का लाभ जल्द से जल्द पात्र लोगों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com