spot_img
HomeमुंबईCM युवा प्रशिक्षण योजना को मिला विस्तार

CM युवा प्रशिक्षण योजना को मिला विस्तार

 अब 11 महीने तक मिलेगा लाभ

मुंबई (सं. भा.) महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना की अवधि पांच महीने और बढ़ाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की। पहले इस योजना की अवधि 6 महीने थी, लेकिन विधानसभा सदस्यों की मांग को देखते हुए इसे अब कुल 11 महीने कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि यह योजना स्थायी नौकरी के लिए नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस अवधि में और कोई वृद्धि नहीं की जाएगी, क्योंकि कई युवा इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए।

फडणवीस ने यह भी उल्लेख किया कि यदि प्रशिक्षित युवाओं को सरकारी प्रमाणपत्र मिलता है, तो उनके लिए नौकरी पाना और भी आसान हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com