spot_img
Homeमुंबईचारकोप में पेड़ों की कटाई पर बवाल

चारकोप में पेड़ों की कटाई पर बवाल

हरियाली बचाने के लिए उतरे लोग

मुंबई (सं. भा.) – कांदिवली के चारकोप सेक्टर-8 में 336 पेड़ों की कटाई के विरोध में स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। मनपा की ट्री अथॉरिटी द्वारा 137 पेड़ों को काटने और 199 पेड़ों को दूसरी जगह लगाने का नोटिस जारी किया गया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। यह कार्रवाई मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए प्रस्तावित कनेक्टर रोड निर्माण के तहत की जा रही है।

करीब दो दशक पहले स्थानीय नागरिकों ने अपने प्रयासों से इन पेड़ों को लगाया था, जो अब पूरे क्षेत्र को हरियाली और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर रहे हैं। अचानक कटाई का नोटिस मिलने पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया और प्रशासन से जवाब मांगना शुरू कर दिया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए भाजपा सांसद पीयूष गोयल ने मनपा अधिकारियों और ठेकेदारों से इस मामले में चर्चा का आश्वासन दिया है।

मनपा के कोस्टल रोड विभाग ने सफाई दी कि सिर्फ सड़क के बीच और किनारों के कुछ पेड़ प्रभावित होंगे, रिहायशी इमारतों के पास लगे पेड़ों को नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा, मनपा ने 70-80 पेड़ों को बचाने और गलत नोटिस वापस लेने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com