फतेहपुर (सं.भा) संगठन विस्तार और पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के उद्देश्य से फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मौहर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए तथा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ विभिन्न जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उदयराज लोधी ने की। विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने अपने संबोधन में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार का संकट गंभीर है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।
विधानसभा प्रभारी बिंदकी दयालू गुप्ता ने किसानों को खाद की उपलब्धता, स्कूलों के बंद होने, स्मार्ट मीटर, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए। इस दौरान जगदीश निषाद, एडवोकेट शिव भोले यादव, शिवशंकर यादव, देवेंद्र लोधी, सोनू यादव, नेता यादव, सलीम, अभिषेक गौतम, सुनील यादव, शिविर यादव, अशोक सैनी, फिरोज अहमद, मुन्नीलाल लोधी, नितिन यादव, बलबीर सविता, शालू कुशवाहा, बिनु सविता, सुशील सविता, विमलेश कुमार, आलोक कुमार, बलजीत यादव, शिवांग मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, अजीत लोधी, प्रमोद मौर्य, शिवकुमार लोधी, अमर सिंह लोधी, मनीष यादव, रफीक, शमशाद, शाहिद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


