spot_img
Homeमुंबईतानसा नदी उफान पर टूट गया 12 गांवों का संपर्क

तानसा नदी उफान पर टूट गया 12 गांवों का संपर्क

वसई (सं. भा.) लगातार बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से वसई स्थित तानसा नदी लबालब होकर अब ओवरफ्लो होने लगीं है। शनिवार की सुबह शुरू हुई बारिश के कारण उसगाव भाताने पुल से नदी भरकर बहने लगा था। दोपहर 3 बजे के बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ ली, जिसके कारण पुल से पानी बहाव और भी बढ़ने लगा, इससे उसके आसपास के 12 गांवों का संपर्क टूट गया नदी के पास का इलाका जलमग्न होने के कारण कई पेड़ गिर गए हैं। इस पूल पर पानी भरे होने के कारण भाताने, वसई, तल्याचा पाडा, आडणई, जांभूलपाडा, काजूपाडा, भुतपाडा, बेलवली, हत्तीपाडा, भूकटपाडा, भोईरपाडा, तेलवाडा सहित 12 गांवों का संपर्क टूट गया है। नागरिकों में भय व्याप्त है कि यदि बारिश ने ऐसे ही हालात बरकार रही तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे। शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी बारिश के कारण लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com