spot_img
Homeमुंबईदलबदलु नेता !

दलबदलु नेता !

  • फिर मनपा चुनाव में लड़ने की तैयारी
  • राष्ट्रवादी नहीं तो कांग्रेस रहता है विकल्प

मुंबई (सं. भा.) 2022 में होने वाले मनपा चुनाव को लेकर कई प्रत्याशी अभी से ही टिकट के लिए पार्टी ऑफिस के चक्कर काट रहे है। कुछ निष्ठावान नेता अपने कार्यों के दम टिकट पाते है तो कुछ दलबदलु नेता अपने निजी लाभ के लिए पार्टी को विकल्प के तौर पर देखते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांकपा के नेता विनायक पाटिल एक बार फिर अपनी बेटी को नगरसेवक का टिकट दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी का विकल्प की तौर इस्तमाल करेंगे।

बता दें कि राष्ट्रवादी के नेता विनायक पाटिल को 2012 में रांकपा से मनपा का टिकट नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने ने कांग्रेस पार्टी से अपनी बेटी नेहा पाटिल को टिकट दिलवाया। नेहा ने कांग्रेस के ओर से वार्ड नंबर 19 से मनपा चुनाव लड़ी और जीत भी गई, लेकिन उन्होंने चुनाव के पहले जनता से जो वादे किए थे उसपर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद जनता तो खफा है ही, कांग्रेस पार्टी ने भी 2017 के मनपा चुनाव में टिकट नहीं दिया।
सूत्र बताते हैं कि विनायक पाटिल अपने बिल्डर भाई प्रमोद पाटिल को लाभ पहुंचाने के लिए राजनीति में बने रहते हैं। 2012 में विनायक की बेटी नगरसेविका बनी थी तब भाब्रेकर नगर में श्री लक्ष्मी कृपा एसआरए सहकारी गृह निर्माण संस्था प्रोजेक्ट साई कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर शुरू किया था, जिसका कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झोपड़पट्टी से सटी कोरा केंद्र की खाली पड़ी जमीन का हिस्सा भी कब्जा कर प्रोजेक्ट में मिला लिया है, हद्द तो तब हो गई जब साई कंस्ट्रक्शन ने यह प्रोजेक्ट किसी और डेवलपर बेच दिया। इस सब चक्कर में लाभार्थी आज भी भटक रहे हैं। अब लोगों में यह चर्चा कि एक बार फिर वे अपनी बेटी को मनपा चुनाव का टिकट दिलाने के लिए तिकड़म बिठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com