spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में दिवाली: सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन,...

अयोध्या में दिवाली: सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अयोध्या (स. भा.): दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीरामलला और संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और श्रद्धालुओं के साथ उत्सव की खुशियाँ साझा कीं।
मुख्यमंत्री ने सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर के महंत प्रेमदास से भी मुख्यमंत्री की भेंट हुई। मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बन गया।
हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद सीएम सीधे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने प्रभु रामलला के दर्शन किए, आरती में शामिल हुए और मंदिर परिसर की परिक्रमा की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से अभिवादन किया, हाथ हिलाकर उनका स्वागत स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया।
अपने अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और उनके सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com