spot_img
Homeमुंबई“चुनावी ढील खत्म, पी/नॉर्थ वार्ड में अवैध निर्माणों पर चला बीएमसी का...

“चुनावी ढील खत्म, पी/नॉर्थ वार्ड में अवैध निर्माणों पर चला बीएमसी का बुलडोजर”

मुंबई (सं.भा.): चुनावी प्रक्रिया के दौरान मिली ढील के बाद अब सरकार और बीएमसी कमिश्नर की सख्ती साफ़ नजर आने लगी है। इसी के तहत पी/नॉर्थ वार्ड में अवैध निर्माणों के खिलाफ बीएमसी ने बड़ा अभियान चलाते हुए मार्वे रोड और मालाड लिंक रोड इलाके में 70 से अधिक अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई सहायक मनपा आयुक्त कुंदन वलवी और जोन-4 की डीएमसी भाग्यश्री कापसे के नेतृत्व में की गई। वार्ड अधिकारी कुंदन वलवी के निर्देश पर बीएमसी के तोड़क दस्ते ने दो अलग-अलग टीमों के माध्यम से अभियान को अंजाम दिया। पहली टीम ने असिस्टेंट इंजीनियर राजेश सोनावने और सब-इंजीनियर सुहास घोलप के नेतृत्व में मार्वे रोड स्थित साईं कृपा नगर में करीब 40 अवैध निर्माणों को जमींदोज किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब-इंजीनियर सुहास घोलप की सख्ती और सक्रियता के बाद इलाके में अवैध निर्माण करने वाले अंडरग्राउंड हो गए हैं।

वहीं दूसरी टीम ने असिस्टेंट इंजीनियर विजय मानकर और सब-इंजीनियर प्रशांत तावड़े के नेतृत्व में मालाड लिंक रोड के वनलाई इलाके में लगभग 30 अवैध ढांचों पर कार्रवाई की। इस संयुक्त अभियान में 4 जेसीबी मशीनें, करीब 30 मजदूर और लगभग 10 बीएमसी अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जोन-4 की डीएमसी भाग्यश्री कापसे ने दो टूक कहा कि पी/नॉर्थ वार्ड में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सरकार व बीएमसी कमिश्नर के निर्देशों के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com