spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबड़े वाहनों का प्रवेश रुका

बड़े वाहनों का प्रवेश रुका

जागरण (सं. भा.) : जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आइजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण की ओर से किए जा रहे प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं। क्रास चेकिग कराने पर बाजार में रविवार को ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन नहीं दिखे। पुलिस कर्मी हर बैरियर स्थल पर तैनात मिले। जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा की ओर से 16 दिसंबर को शहर में हो रही जाम की समस्या को समाप्त करने और शहर के यातायात को सुचारू ढंग से चलाए जाने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिग की गई थी। जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर , कोतवाली निरीक्षक , इओ नगर पालिका, आरटीओ समेत सभी चौकी इंचार्ज , ट्रैफिक इंचार्ज मौजूद रहे हैं। आइजी ने बाजार में जाम को समाप्त कराने के लिए चौकी के नाम से एक ई रिक्शा स्टैंड बनाए जाने के निर्देश दिए थे। ई-रिक्शों का नंबर व उसके मालिक की फोटो आदि लगवाने के लिए कहा गया था। बैरियर लगाकर वाहनों का बाजार में प्रवेश रोकने को कहा था। तैयार की गई रूपरेखा की हकीकत परखने के लिए आइजी ने रविवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय से एक टीम भेजी। जिसमें भेजी गई टीम ने शहर के बाजार में लगाए गए सभी बैरियरों को चेक किया गया। चौकी इंचार्ज बलखंडी नाका और ट्रैफिक इंचार्ज को साथ लेकर बाजार के अंदर जाकर निरीक्षण किया। बैरियर के पास बनाए जा रहे रिक्शा स्टैंड के संबंध में जानकारी ली गई।
चेकिग में मिले यह बिदु

रिक्शा स्टैंड बनाए जाने के लिए निश्चित की गई जगहों पर अभी तक बोर्ड नही लगाए गए हैं, सभी बैरियर पर पुलिस बल की ड्यूटी को चेक किया, जिसमें पुलिस बल मौके पर मौजूद पाया गया, बैरियर के अंदर बाजार में रिक्शा और अन्य चार पहिया वाहन नहीं पाए गए, शहर में और बाजार में कहीं भी कोई जाम नहीं पाया गया। यातायात सुचारू रूप से चलता हुआ पाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com