spot_img
Homeमुंबईनेस्को जम्बो कोविड सेंटर की पहली वर्षगाठ, डॉक्टरों के साथ चिकित्सा कर्मियों...

नेस्को जम्बो कोविड सेंटर की पहली वर्षगाठ, डॉक्टरों के साथ चिकित्सा कर्मियों ने लगाये ठुमके

मुंबई (सं. भा.) : कोरोना की पहली लहर में जब हर तरफ बेड के लिए हाहाकार मचा हुआ था मरीज और उनके रिश्तेदारअस्पताल –अस्पताल भटक रहे थे तब राज्य सरकार ने गोरेगावं पूर्व के वेस्टर्न एक्सप्रेस –वे पर स्थित नेस्को सेंटर में 2000 से अधिक बेड का जम्बो कोविड सेंटर तैयार किया था। पिछले दिनों इसकी पहली वर्षगाठ मनाई गई जिसमे डोक्टरों के साथ नर्शो और वार्ड बॉय ने जमकर ठुमके लगाये। कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों का अच्छे से इलाज हो सके। इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर एमएमआरडीए ने शुरुआती दौर में जिन जंबो कोविड सेंटर का निर्माण किया था उसमें गोरेगांव पूर्व का नेस्को भी शामिल है। 2 जून 2020 को इस जंबो कोविड सेंटर को बने एक साल पूरा हुआ। इस खुशी में वहां पर कार्यरत डाक्टर्स, नर्स और वार्डबॉय पीपीई किट पहने फिल्मी गाने की धुन पर जम कर नाचें।

इन सब को नाचता देख वहां भर्ती मरीज भी खुशी से नाचने लगे। नेस्को कोविड सेंटर की डीन नीलम अब्राडे का कहना है कि इस एक वर्ष में लगभग 21 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक कर घर भेजा जा चुका है। यहां मौजूद डॉक्टर्स, नर्स सहित अन्य स्वस्थकर्मियों ने दिन रात मेहनत की है। 2 जून 2021 को इस सेंटर को एक साल पूरा होने की खुशी में बिना आक्सीजन वाले मरीजों के वार्ड में वार्षिकोत्सव मनाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com