spot_img
Homeमुंबईपूर्व विधायक ने किया गणपति विसर्जन घाट का लोकार्पण

पूर्व विधायक ने किया गणपति विसर्जन घाट का लोकार्पण

भायंदर (सं. भा.) हालांकि पिछले साल से कोरोना के चलते सभी त्यौहार सिर्फ प्रतीकात्मक रूप में मनाए जा रहे है। फिर भी लोगों की आस्था बरक़रार है। महाराष्ट्र का सबसे बड़ा पर्व गणेशोत्सव भी कोरोना के चलते प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन लोगों को उम्मीद है की इस साल जल्द ही कोरोना के ग्रहण से छुटकारा मिल जायेगा और गणेशोत्सव मनाया जायेगा। इसी को ध्यान में रखकर भायंदर पश्चिम में विसर्जन घाट का मरम्मत कर उसका उद्घाटन किया गया। भायंदर पश्चिम में उत्तन रिक्शा स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क कई वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। समुद्र में गणपति विसर्जन के लिए मनपा की तरफ से हर साल अस्थायी तौर पर नाले की भरनी करके, नई पाईप रखकर रास्ता बनाया जाता था। उसके बाद ही गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता था। समुद्र की लहरों से वह मार्ग टूट जाता था, जिसे हर साल विसर्जन के लिए बनाया जाता था। इस मार्ग पर पुल बनाने की मांग दशकों से की जा रही थी। स्थानीय शिवसेना नगरसेविका शर्मिला अजित गंडोली, हेलेन जॉर्जी गोविंद आदि ने पुल का निर्माण करने का अनुरोध किया था।

दशकों से पुल बनाने की उठ रही थी मांग

पुल के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई और बरसात के मौसम से पहले ही पुल का काम पूरा करने का वादा किया था। पुल समयानुसार बन कर तैयार हुआ, जिसका लोकार्पण विधायक गीता भरत जैन के हाथों नारियल तोड़ कर किया गया। इस पुल के निर्माण से जहां लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई गई, वहीं अब हर वर्ष इस पर होने वाले खर्च की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने शिवसेना नगरसेवकों व विधायक गीता जैन के प्रति आभार व्यक्त किया प्रभाग 24 के नगरसेवक एलायस बांड्या नगरसेविका शर्मिला अजित (गंडोली), हेलन गोविंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा लोकार्पण अवसर पर विधायक जैन के साथ मीरा-भायंदर शिवसेना जिलाप्रमुख प्रभाकर म्हात्रे, स्थानीय नगरसेवक व नगरसेविका, शहरप्रमुख बर्नड डिमेलो, उपशहर प्रमुख अशोक मोरे व शिवसेना के अन्य पदाधिकारी एवं शिवसैनिक उपस्थित थे…

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com