spot_img
Homeमुंबईस्कूल का फुटबाल टर्फ हटाने के सिडको के निर्णय पर भड़के पूर्व...

स्कूल का फुटबाल टर्फ हटाने के सिडको के निर्णय पर भड़के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

-क्रीड़ा व युवक कल्याण मंत्री को जनसेवक गोपाल शेट्टी ने लिखा पत्र

बोरीवली : उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने क्रीड़ा व युवक कल्याण मंत्री संजय बनसोडे को पत्र लिखकर शहर व औद्योगिक विकास महामंडळ (सिडको) द्वारा स्वामी विवेकानंद शिक्षण सेवा संस्था, प्लॉट क्रमांक 18 (सेक्टर-5) उलवे के स्कूल मैदान पर निर्मित फुटबॉल टर्फ को हटाने के आदेश संबंधी नोटिस पर आश्चर्य प्रकट करते हुए इस विषय में शासन की ओर से योग्य कदम उठाने का आग्रह किया है।
जनसेवक शेट्टी ने पत्र में लिखा है कि उपरोक्त स्थान पर निर्मित
फुटबॉल टर्फ को हटाने के लिए
शहर व औद्योगिक विकास महामंडळ (सिडको) के कॉलोनी ऑफिसर ने स्कूल को नोटिस थमा दी है जो अत्यंत आश्चर्य और दुःख का विषय है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी ‘खेलो इंडिया’ उपक्रम के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों को खेलों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिसे देशभर के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिसाद भी मिल रहा है। इसके चलते हाल ही में भारत ने ओलिंपिक की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कुल 106 मैडल भी जीता है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश को गौरवान्वित करने वाली रही है। इससे देश भर के क्रीड़ा क्षेत्र के लिए आत्मविश्वास निर्मित हुआ है। इस पार्श्वभूमी में उपरोक्त स्कूल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने स्वख़र्च से जिस खेल सुविधा का निर्माण कराया है, सिडको का उस फुटबाल टर्फ को हटाने का निर्णय खेल और संस्कृती का विरोध करता हुआ और साथ ही विद्यार्थियों का नुकसान करने वाला निर्णय साबित होने जैसा चित्र सामने आया है। इससे स्कूल के खेल संस्थानों में नाराजगी की स्थिति बनी है। कुछ गैरजिम्मेदार अधिकारियों के इस इस कृत्य से क्रीड़ा क्षेत्र में रुकावट की स्थिति बनने की संभावना है।
जनसेवक गोपाल शेट्टी के अनुसार शासन के सीएसआर फंड के माध्यम से स्कूलों को समुचित और अत्याधुनिक खेल सामग्री प्राप्त हो ऐसी सबकी अपेक्षा होने के परिदृश्य में सिडको द्वारा अपने इस रवैये से रुकावट डालना अत्यंत दुःखद है।
इस प्रकरण की तत्काल जांच करवाकर संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और फिर उस कार्रवाई की संपूर्ण जानकारी प्रसार माध्यम से सबको दी जाए ताकि इस तरह की कृति अन्यत्र स्थानों पर न होने पाए।
जनसेवक शेट्टी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि ‘मुझे यह जानकारी मिली है कि इस मामले में स्कूल के कुछ लोग संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जानबूझकर ऐसी नोटिस जारी करवाते हैं और फिर संस्था पर आर्थिक समझौते के लिए दबाव डालते हैं। इस संबंध में भी गहन जांच होनी चाहिए जिसके लिए मैं विशेष अनुरोध कर रहा हूं।
पत्र के अंत में जनसेवक शेट्टी ने मंत्री जी से आग्रह करते हुए कहा है कि ‘सभी स्कूलों को खेल के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला आदेश आपके विभाग द्वारा जारी किया जाना चाहिए, यह मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com