spot_img
Homeमुंबईसरकार से 'आनंद राशन' किट पाइए

सरकार से ‘आनंद राशन’ किट पाइए

आनंद से गणेश उत्सव मनाइए

मुंबई (सं. भा.) महाराष्ट्र सरकार गणेशोत्सव के दौरान 560 करोड़ का आनंद राशन किट बांटने जा रही है। खबर है कि राज्य के 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को आनंद राशन किट मिलेगा। इस संबंध में शिंदे सरकार की ओर से जीआर द्वारा मंजूरी दे दी गई है। आनंद राशन किट वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया 21 की बजाय 8 दिन में पूरी की जाएगी। विपक्ष आलोचना कर रहा है कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटों के लिए आनंद राशन किट बांट रही है। गौरी-गणपति उत्सव के अवसर पर 1 किलो सूजी, चना दाल, चीनी और 1 लीटर सोयाबीन तेल दिया जाएगा।

यह राशन 15 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक वितरित किया जाएगा। इस शेड्यूल के तहत रियायती दर पर आनंद राशन वितरित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने के बाद ‘आनंद राशन’ किट दो महीने से बंद था।
इसके बाद गणेशोत्सव के दौरान यह शुरू किया जा रहा है। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आ रहा है।
इस दौरान राशन वितरण को लेकर विपक्ष के लोग सवाल उठा रहे हैं। विरोधी आरोप लगा रहे हैं कि वोटों के लिए ‘आनंद राशन’ किट दिया जा रहा।
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने ‘आनंद राशन’ किट वितरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को राशन नहीं, नौकरी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com